बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

रोटरी स्तंभ का भव्य लोकार्पण, जनसेवा एवं नगर सौंदर्यीकरण की दिशा में नया कदम

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा, 30 जून 2026।

रोटरी क्लब बालोतरा द्वारा स्थापित भव्य रोटरी स्तंभ का लोकार्पण समारोह आज नगर में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। रोटरी स्तंभ का लोकार्पण डॉ. अरुण चौधरी, विधायक पचपदरा, जिला बालोतरा एवं भरत मोदी, भाजपा जिलाध्यक्ष बालोतरा के कर कमलों द्वारा किया गया।

इस अवसर पर रोटरी क्लब बालोतरा के अध्यक्ष सी. ए. पवन गर्ग ने विधायक डॉ. अरुण चौधरी का साफा एवं माला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने बताया कि रोटरी स्तंभ नगर की सुंदरता बढ़ाने के साथ-साथ रोटरी के सेवा संकल्प एवं सामाजिक कार्यों का प्रतीक रहेगा।

रोटरी स्तंभ निर्माण में महत्वपूर्ण सहयोग देने वाले संस्थापक अध्यक्ष डॉ. संतोष सिंह शिवनानी एवं परिवार तथा संस्थापक सचिव सी. ए. ओम बांठिया एवं परिवार का विशेष सम्मान एवं आभार व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम में अमित वैष्णव, डी.सी. एसजीएसटी, दिनेश पालीवाल, ए.सी. एसजीएसटी, विशाल दवे, कमिश्नर एसजीएसटी जोधपुर, आशुतोष आचार्य, कमिश्नर नगर परिषद बालोतरा, मोहम्मद गनी सुमरो, वाटर पॉल्यूशन ट्रस्ट बिठूजा सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं रोटरी सदस्य उपस्थित रहे।

समारोह में रोटरी के पूर्व अध्यक्ष धनराज चौपड़ा, सुरेश श्रीश्रीमाल, राजेश सिंघल, कांतिलाल मेहता, प्रमेंद्र बाफना, राजेश श्रीमाली, डॉ. खुशाल खत्री, कमलेश बोहरा, सचिव हितेंद्र छाजेड़, अभिषेक गुप्ता, राहुल अग्रवाल, दीपक गुप्ता, पुरुषोत्तम मालू, विमल मालवीय, भंवरलाल राठी, रामेश्वर भैया, किरण चौपड़ा, छगन तातेड़, महेंद्र चौपड़ा, सुरेश सिंघल, अरुण गुप्ता, सतीश आजाद, भाजपा प्रवक्ता राजेंद्र गुप्ता, रामनिवास सिंघल, पवन मोदी सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

रोटरी क्लब बालोतरा द्वारा यह पहल नगर विकास, सामाजिक सेवा एवं सकारात्मक बदलाव की भावना को आगे बढ़ाने वाला महत्वपूर्ण कदम है।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button