उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

बस्ती में दिशा समिति की बैठक संपन्न, सांसद राम प्रसाद चौधरी ने अधिकारियों को योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के दिए निर्देश

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 29 जून 2026।

जनपद बस्ती में केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी एवं विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सांसद राम प्रसाद चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना एवं मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल ने सांसद सहित सभी जनप्रतिनिधियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण एवं शहरी), जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, मनरेगा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, आयुष्मान भारत योजना, स्वच्छ भारत मिशन, कृषि, सिंचाई, विद्युत, शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, समाज कल्याण, ग्रामीण विकास तथा राष्ट्रीय राजमार्ग सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।

सांसद राम प्रसाद चौधरी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों से जुड़ी सभी योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत पात्र किसानों तक पहुंचे तथा उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी ढंग से पात्र लोगों तक पहुंचाना अधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। विकास कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

उन्होंने लंबित परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने, विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा जनता की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सांसद ने अधिकारियों से नियमित रूप से क्षेत्र भ्रमण कर योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करने और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को भी कहा।

बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों ने सड़क, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई, आवास, ग्रामीण संपर्क मार्ग और जल निकासी जैसी स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। सांसद ने संबंधित अधिकारियों को इन सभी मामलों में गंभीरता से कार्रवाई कर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना ने समिति को आश्वस्त किया कि बैठक में दिए गए सभी सुझावों एवं निर्देशों का अक्षरशः पालन कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की नियमित समीक्षा की जाएगी।

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, विभिन्न विधायक एवं उनके प्रतिनिधि, मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव निगम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button