पन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश
सृष्टि मिश्रा की आकस्मिक मौत की जांच कर न्याय दिलाने की मांग को लेकर पवई में निकला कैंडल मार्च

लोकेशन=पवई।मध्य प्रदेश पन्ना
संवाददाता=सुधीर अग्रवाल के साथ कैमरा मेन मुकेश रजक
*सृष्टि मिश्रा की आकस्मिक मौत की जांच कर न्याय दिलाने की मांग को लेकर पवई में निकला कैंडल मार्च*
दोषियों को फांसी देने की उठी मांग
पवई नगर में सोमवार शाम नगर के आयुर्वेद डॉ अनुराग मिश्रा की 22 वर्षीय बेटी जो प्रयागराज के एक निजी मेडिकल कॉलेज में एम बी बी एस अंतिम वर्ष की छात्रा सृष्टि मिश्रा की 20 जून को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के विरोध में लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर बेटी को न्याय और दोषियों को फांसी देने की मांग की। हाथों में मोमबत्तियां और तख्तियां लिए बड़ी संख्या में नागरिकों ने स्थानीय जगदीश स्वामी मंदिर से बस स्टैंड,अजय मेडिकल नगर के प्रमुख मार्गों से होकर जय स्तंभ चौक तक शांतिपूर्ण मार्च निकाला।
इस दौरान लोगों ने “सृष्टि मिश्रा को न्याय दो,दोषियों को फांसी दो,जैसे नारे लगाए।ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।
कैंडल मार्च में सामाजिक संगठनों, युवाओं और नगर के गणमान्य नागरिकों ने भी भाग लिया।
मार्च का समापन श्रद्धांजलि सभा के साथ हुआ,जहां सृष्टि मिश्रा की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।

Subscribe to my channel


