उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिलखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की समीक्षा बैठक सम्पन्न, 138 विधानसभा से प्रमोद पांडेय को उम्मीदवार बनाने की उठी मांग

 

रिपोर्ट: वैद्यराज संजय पांडेय,स्टेट हेड, उत्तर प्रदेश

मोबाइल: 7376326175

लखीमपुर खीरी। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिला उपाध्यक्ष प्रमोद पांडेय के निर्देशानुसार उनके आवास पर एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिले के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान आगामी 138 विधानसभा चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने एकमत होकर कहा कि क्षेत्र की जनता प्रमोद पांडेय को विधायक के रूप में देखना चाहती है तथा उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी का उम्मीदवार बनाया जाना चाहिए।

कार्यक्रम में बेला पासवान क्षेत्र से जनजातीय समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसके अलावा बमहनपुर, तारानगर, बिनौरा सहित कई गांवों से कार्यकर्ता एवं समर्थक बड़ी संख्या में पहुंचे। बैठक में विमल थापा, सौरभ थापा, रामजीवन थापा, रामकुमार थापा, सेवाराम, हुसैन सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर प्रमोद पांडेय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत बनाने, जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने तथा आगामी चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। उनके संबोधन को उपस्थित लोगों ने सराहा और उनके प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button