अलवरधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
भारत विकास परिषद द्वारा निर्जला एकादशी पर सेवा कार्य

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
दिनांक 25 जून 2026 को भारत विकास परिषद द्वारा न्यू भारत पैकेजिंग के प्रांगण में निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर मीठे पानी एवं फलों का वितरण किया गया। परिषद की “प्लास्टिक मुक्त ” मुहिम के अंतर्गत शरबत का वितरण स्टील के गिलासों में किया गया, जिससे प्लास्टिक के उपयोग को कम कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जा सके। इस सेवा कार्य का उद्देश्य भीषण गर्मी में लोगों को राहत प्रदान करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता को बढ़ावा देना था।
कार्यक्रम के दौरान आने-जाने वाले लोगों को श्रद्धापूर्वक शरबत एवं फलों का वितरण किया गया। इस अवसर पर भारत विकास परिषद के अध्यक्ष श्री विमल पंडित , सचिव श्री मुकेश गोयल, , श्री सुनील यादव,वीना यादव ,निशी पंडित , श्री अनूप केडिया, श्री अश्विनी शर्मा, श्री मुकेश शर्मा, श्री अरुण शर्मा एवं श्री सुमित गुप्ता सहित अनेक सदस्यों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई तथा सेवा कार्य में सहयोग प्रदान किया।
सभी उपस्थित सदस्यों ने समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण एवं भारतीय संस्कृति के मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए ऐसे सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

Subscribe to my channel


