उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

मण्डलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में मण्डलायुक्त के सख्त निर्देश, अवैध कट तत्काल बंद कराने पर जोर

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 22 जून 2026। मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह ने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अवैध कटों को तत्काल बंद कराया जाए तथा गति सीमा, ओवरलोडिंग, ड्रिंक एंड ड्राइव, सड़क संकेतक और समुचित प्रकाश व्यवस्था सहित सड़क सुरक्षा के सभी मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। वह आयुक्त सभागार में आयोजित मण्डलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

मण्डलायुक्त ने कहा कि शासन की स्पष्ट मंशा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है। इसके लिए सभी विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ जनहित में प्रभावी कार्यवाही करनी होगी।

बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचआई) के परियोजना निदेशक ने बताया कि एडवांस ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ATMS) के तहत लखनऊ-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर 23 जनवरी 2027 तक 238 सीसीटीवी कैमरे, 11 वीडियो सर्विलांस सिस्टम, 18 वैरिएबल मैसेज साइन डिस्प्ले, 24 स्पीड डिटेक्शन सिस्टम, 2 कंट्रोल सेंटर, 3 मोबाइल रेडियो कम्युनिकेशन सिस्टम तथा 122 इमरजेंसी कम्युनिकेशन सिस्टम स्थापित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि विभिन्न संकेतक बोर्डों की तैयारी का कार्य तेजी से चल रहा है और अगले महीने तक इसे पूरा कर लिया जाएगा। इसके अलावा मण्डल क्षेत्र के दो टोल प्लाजा पर दो एम्बुलेंस, दो क्रेन और दो पेट्रोलिंग वाहन तैनात किए गए हैं, जिनमें गैस कटर सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं। चिन्हित अवैध कटों को मेटल बीम क्रैश बैरियर एवं स्टील रेलिंग लगाकर बंद कराया जा चुका है।

बैठक में यातायात निरीक्षक बस्ती ने बड़वन क्षेत्र में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था न होने और हाईमास्ट लाइट के बंद होने की समस्या उठाई। इस पर एनएचआई अधिकारियों ने शीघ्र ही प्रकाश व्यवस्था सुचारू कराने का आश्वासन दिया।

आरटीओ (प्रशासन) फरीउद्दीन ने बताया कि वाहनों की फिटनेस, ड्राइविंग लाइसेंस की वैधता तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध नियमित और सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है तथा दोषियों पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है।

हिट एंड रन कमेटी के सदस्य एवं गुड सेमेरिटन (हाईवे देवदूत) प्रमोद ओझा ने सुझाव दिया कि दुर्घटना की सूचना देने के लिए अलग से प्रभावी टोल-फ्री नंबर जारी किया जाए, ताकि आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता उपलब्ध हो सके।

बैठक का संचालन आरटीओ प्रवर्तन बस्ती मण्डल सुरेश कुमार मौर्य ने किया। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव निगम, एएसपी श्यामकांत, सहायक शिक्षा निदेशक संजय कुमार शुक्ल, एआरटीओ संजय सिंह, प्रियंवदा, सीओ ट्रैफिक अमित कुमार, टैक्सी संचालन समिति के अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button