बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

महेश नवमी महोत्सव 2026 पर युग प्रवर्तक नंदकिशोर शारदा को श्रद्धांजलि, शिक्षा व अध्यात्म सेवा कार्यों को किया गया याद

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

जसोल, 22 जून। महेश नवमी महोत्सव 2026 के अवसर पर माहेश्वरी समाज एवं मणिदीप अध्यात्म परिवार के संयुक्त तत्वावधान में युग प्रवर्तक श्री नंदकिशोर शारदा के शिक्षा, अध्यात्म एवं मानव सेवा के क्षेत्र में किए गए अभूतपूर्व योगदान को स्मरण करते हुए जसोल स्थित मार्ग पट्टिका का पूजन एवं माल्यार्पण कार्यक्रम श्रद्धापूर्वक आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के तहत तेरापंथ भवन में आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने श्री नंदकिशोर शारदा के समाजहित में किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। पूर्व सरपंच भंवर भंसाली ने बताया कि वर्ष 1996 से जरूरतमंद बालिकाओं को छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है तथा वर्ष 2020 से जसोल के जरूरतमंद परिवारों को खाद्यान्न सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे सैकड़ों परिवार लाभान्वित हुए हैं।

सीए जितेंद्र मंत्री ने युग प्रवर्तक श्री नंदकिशोर शारदा द्वारा शिक्षा, अध्यात्म, समाज सेवा एवं मानव कल्याण के क्षेत्र में किए गए विभिन्न कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। वहीं बालोतरा-पचपदरा माहेश्वरी तहसील सभा के अध्यक्ष भंवरलाल चंडक एवं सचिव पुखराज राठी ने उपस्थित जनों को उनके आदर्शों एवं बताए गए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।

आरती मंत्री एवं पवनी भंडारी ने बुद्धि विवेक योग साधना पद्धति के माध्यम से अपने जीवन में आए सकारात्मक सामाजिक एवं आध्यात्मिक परिवर्तनों को साझा किया।

इस अवसर पर सीए रमेश टावरी, भगवान दास, गोपीकिशन, राजकुमार राठी, जेठमल चांडक, नारायण कोठारी, पवन भूतड़ा, रामरतन भट्टड़, मनोज भैया, प्रवीण मीना भंसाली, अरविंद विजय भंसाली, मांगीलाल चंडक, जयंतीलाल रांका, नैनमल तातेड, किशन भाटी, परमेश्वर वैष्णव, अरुणा भंडारी, सोनल मेहता तथा जोधपुर से सपरिवार डॉ. हरीश खियानी सहित मणिदीप अध्यात्म परिवार एवं बालोतरा-जसोल माहेश्वरी समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन नरेश वेद ने कवितामय शैली में किया। अंत में उपस्थित सभी लोगों ने युग प्रवर्तक श्री नंदकिशोर शारदा के शिक्षा, अध्यात्म एवं मानव सेवा के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। श्रद्धा, सम्मान एवं सामाजिक चेतना के भाव के साथ कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button