उत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य
सैकड़ों योग साधकों ने स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए किया योग

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती। 21.06.2026
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला गंगा समिति बस्ती द्वारा योग एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन कुवांनो नदी घाट स्थित, संत रविदास वन विहार, बस्तीमें किया गया।
इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” रही। इस अवसर पर वक्ताओं ने बताया कि नियमित योगाभ्यास न केवल शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि बढ़ती आयु में भी व्यक्ति को सक्रिय, स्वस्थ एवं आत्मनिर्भर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य में वृद्धि होती है तथा तनावमुक्त जीवन जीने में सहायता मिलती है।
योग शिविर में बड़ी संख्या में अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। योगाचार्य अजीत कुमार पाण्डेय द्वारा विभिन्न योगासनों, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया गया तथा उनके स्वास्थ्य लाभों के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के राजमाता बस्ती आशिमा सिंह, प्रभागीय निदेशक डॉ0 शिरीन, उप प्रभागीय वनाधिकारी डी0 पी0 सिंह, क्षेत्रीय वनाधिकारी बस्ती सदर शकील अहमद, क्षेत्रीय अधिकारी रामनगर सोनल वर्मा, पर्यावरणविद मनमोहन श्रीवास्तव “काजू”, एवं वन विभाग समस्त कर्मचारी सहित सैकड़ों योग साधक उपस्थित रहे।
जिला परियोजना अधिकारी, जिला गंगा समिति अमित कुमार गुप्ता द्वारा शिविर का समापन सभी प्रतिभागियों के नियमित योग करने के संकल्प के साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए संदेश देते हुए कुवानों घाट पर स्वच्छता अभियान, जिसमे नदियों और पर्यावरण की हमारे जीवन में महत्वता पर जानकारी देते हुए किया गया।

Subscribe to my channel


