उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
रूधौली तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस, 75 शिकायतें प्राप्त, 6 का मौके पर निस्तारण

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 20 जून 2026। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार शनिवार को रूधौली तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी मनोज प्रकाश ने की। समाधान दिवस में क्षेत्र के नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याएं एवं शिकायतें अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कीं।
उप जिलाधिकारी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतों का निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर शिकायतों की जांच करनी चाहिए तथा शिकायतकर्ताओं को संतुष्ट करते हुए समस्याओं का समाधान करना चाहिए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान राजस्व, पुलिस, विकास एवं अन्य विभागों से संबंधित कुल 75 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 6 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा गया।
उप जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा शिकायतों के निस्तारण की नियमित समीक्षा की जाए।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं तहसील प्रशासन के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


