उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

बस्ती में NEET (UG) 2026 परीक्षा की तैयारियां पूरी, 20 केंद्रों पर होगी परीक्षा

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 19 जून 2026। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) 2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना और पुलिस अधीक्षक डा. यशवीर सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में परीक्षा से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि NEET देश की सबसे महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक है, इसलिए इसकी शुचिता, पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने बताया कि 21 जून 2026 को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक जिले के 20 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित होगी। सभी केंद्रों पर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है तथा सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है।

बैठक में परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, पेयजल, स्वच्छ शौचालय, चिकित्सा सुविधा और यातायात प्रबंधन जैसी आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी केंद्रों का पूर्व निरीक्षण कर कमियों को समय रहते दूर किया जाए, ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

जिलाधिकारी ने बताया कि परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा।

पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने परीक्षा केंद्रों के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने, संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा की गोपनीयता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए सभी अधिकारियों और केंद्र व्यवस्थापकों को पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ कार्य करना होगा।

बैठक में अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए यातायात व्यवस्था और आपातकालीन चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने पर भी चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा और ड्यूटी पर लगाए गए अधिकारियों को पूरी सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा।

बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव निगम, डीआईओएस संजय सिंह, परीक्षा नोडल अधिकारी रंजीत विश्वकर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button