उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
सिंचाई बन्धु की बैठक 21 अगस्त को विकास भवन सभागार में

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 18 अगस्त 2026। जिले में सिंचाई से संबंधित समस्याओं एवं किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिए सिंचाई बन्धु की बैठक आगामी 21 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी। बैठक पूर्वान्ह 11:30 बजे विकास भवन सभागार में होगी।
बैठक की अध्यक्षता सिंचाई बन्धु के उपाध्यक्ष गजेन्द्र मणि करेंगे। बैठक में सिंचाई व्यवस्था से संबंधित विषयों, किसानों की समस्याओं तथा उनके निराकरण को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ चर्चा की जाएगी।
उक्त जानकारी नोडल अधिशासी अभियन्ता, सरयू नहर खण्ड-4 द्वारा दी गई है।
Subscribe to my channel


