उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
विकास कार्यों की मासिक मण्डलीय समीक्षा बैठक 20 अगस्त को

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 18 अगस्त 2026। विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा को लेकर मंडलायुक्त की अध्यक्षता में मासिक मण्डलीय समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक आगामी 20 अगस्त 2026 को अपराह्न 12:00 बजे आयुक्त कार्यालय सभागार में आयोजित होगी।
इस संबंध में संयुक्त विकास आयुक्त निर्मल कुमार द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में मंडल के विभिन्न जनपदों में संचालित विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति से संबंधित जानकारी प्रस्तुत की जाएगी।
बैठक में विकास कार्यों की स्थिति, प्रगति तथा निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाने की संभावना है।
— जिला सूचना कार्यालय, बस्ती
Subscribe to my channel


