बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानस्वास्थ्य

जूनागढ़ की ऐतिहासिक प्राचीरों के बीच बीएसएफ ने किया योग दिवस पूर्वाभ्यास

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर, 19 जून। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित पूर्वाभ्यास कार्यक्रमों की श्रृंखला में शुक्रवार को जिले के ऐतिहासिक जूनागढ़ किले में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) सेक्टर मुख्यालय, बीकानेर द्वारा योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों एवं जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए योग के महत्व को आत्मसात किया।

इस अवसर पर बीएसएफ सेक्टर मुख्यालय बीकानेर के डीआईजी श्री अजय लूथरा,कमांडेंट श्री नवीन मोहन शर्मा, कमांडेंट श्री सीताराम बैरवा, डिप्टी कमांडेंट (जनरल)श्री महेश चंद जाट, डिप्टी कमांडेंट सत्तार खान सहित अधीनस्थ अधिकारी एवं अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।

योग अनुदेशक श्री प्रकाश सिंह ने सभी प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास करवाया। उन्होंने योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की जानकारी देते हुए नियमित योगाभ्यास अपनाने का आह्वान किया।

ऐतिहासिक धरोहर जूनागढ़ किले की पृष्ठभूमि में आयोजित इस योग सत्र ने योग एवं भारतीय सांस्कृतिक विरासत के समन्वय का संदेश दिया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं जवानों ने स्वस्थ जीवनशैली के लिए नियमित योग करने का संकल्प लिया तथा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button