जयपुरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानस्वास्थ्य
जयपुर में निशुल्क मेडिकल चेकअप कैंप का आयोजन, सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
जयपुर, 14 जून। परशुराम पार्क, सुभाष कॉलोनी शास्त्री नगर जयपुर में रविवार को ट्री ग्रुप सामाजिक विकास संस्था के तत्वावधान में निशुल्क मेडिकल चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। यह शिविर प्रातः 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चला, जिसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
संस्था के अध्यक्ष कृष्ण भारद्वाज ने बताया कि शिविर में विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श की सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। कैंप के दौरान 55 लोगों की नेत्र जांच, 35 लोगों का दंत परीक्षण, तथा 43 लोगों का होम्योपैथिक परीक्षण कर उन्हें आवश्यक दवाइयां प्रदान की गईं।
इसके अलावा आयुर्वेद चिकित्सक मुकेश शर्मा ने 27 लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया। वहीं 63 लोगों की शुगर जांच की गई तथा सभी उपस्थित लोगों का ब्लड प्रेशर (बीपी) परीक्षण भी किया गया।
शिविर के सफल आयोजन में शंकरा आई हॉस्पिटल, श्री कृष्ण कृपा मल्टी डेंटल लैब, मणिपाल हॉस्पिटल, मुकेश वेलनेस सेंटर और श्री राधा कृष्ण होम्योपैथी सेंटर का विशेष सहयोग रहा।
संस्था पदाधिकारियों ने बताया कि ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य लोगों को उनके घर के निकट बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। स्थानीय नागरिकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में ऐसे और शिविर आयोजित करने की मांग की।

Subscribe to my channel

