उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

विश्व रिकॉर्ड योग अभियान में डॉ. नवीन सिंह की गौरवपूर्ण सहभागिता

“Highest Online Yoga Participation in a Week” विश्व रिकॉर्ड प्रयास में बने आधिकारिक प्रतिभागी, मिला Certificate of Commitment

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 15 जून 2026।

योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे विश्व संवाद परिषद योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा प्रकोष्ठ भारत के राष्ट्रीय महासचिव व इंडियन योग एसोसिएशन उत्तर प्रदेश चैप्टर के अध्यक्ष पूर्वी जोन डॉ. नवीन सिंह को Habuild एवं World Records Union द्वारा आयोजित “Highest Online Yoga Participation in a Week” विश्व रिकॉर्ड अभियान में सहभागिता हेतु Certificate of Commitment प्रदान किया गया है।

यह प्रमाणपत्र डॉ. नवीन सिंह को विश्व स्तर पर आयोजित ऑनलाइन योग अभियान में सक्रिय भागीदारी तथा योग के माध्यम से स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए प्रदान किया गया। अभियान का उद्देश्य अधिकतम लोगों को योग से जोड़कर एक नया विश्व रिकॉर्ड स्थापित करना है।

डॉ. नवीन सिंह ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य का आधार है। उन्होंने लोगों से नियमित योगाभ्यास को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

उल्लेखनीय है कि विश्व रिकॉर्ड अभियान में देश-विदेश के लाखों लोग ऑनलाइन योगाभ्यास के माध्यम से जुड़ रहे हैं। इस उपलब्धि से बस्ती जनपद सहित योग जगत में हर्ष का वातावरण है।

डॉ. नवीन सिंह की इस सहभागिता को योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में उनके निरंतर योगदान का सम्मान माना जा रहा है। आगामी 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भी वे विभिन्न योग जागरूकता कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button