जोधपुरदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
तीर्थ यात्रा लाभार्थी छाजेड़ परिवार का हुआ अभिनन्दन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
जोधपुर 3 जून 026 तीर्थ यात्रा लाभार्थी छाजेड़ परिवार का हुआ अभिनन्दन। जैनों का महान तीर्थ गिरनार तीर्थ के पहाड़ों की तीर्थ यात्रा। जैन तीर्थंकर नेमिनाथ भगवान् का है निर्वाण स्थल । सभी धर्मों मे तीर्थ यात्रा करना व करवाना बहुत बड़ी महिमा लाभकारी बताया गया जैन धर्म मे तो ओर भी बड़ा पुन्य फल बताया गया इसी उद्देश्य को लेकर जोधपुर शास्त्रीनगर से स्मृति शेष श्रावक सुमेरमल छाजेड़ श्राविका सुखीदेवी की प्रेरणा से श्रावक अशोक प्रणव मंजुदेवी किर्तिका छाजेड़ परिवार द्बारा आयोजित गुजरात के जूनागढ़ स्थित महानतम जैन महातीर्थ व लाखों जैन सन्तों व पुण्यIयी आत्माओं की तपस्या व मोक्षस्थली गिरनार तीर्थ यात्रा का अनुपम लाभ लिया गया तीर्थ यात्रा का अनूठा लाभ लेने पर श्रीमहावीर शासन स्थापना महोत्सव समिति के राष्ट्रीय महामंत्री धनराज विनायकिया परिवार द्धारा अगूंठा प्रक्षालन कंकूतिलक अक्षत वधावणा माल्यार्पण दुपट्टा आदि द्धारा यात्रा की अनुमोदना करते अभिनन्दन किया गया। गिरनार तीर्थ के हजारों पगथिया उत्तर कर पुन: चढ़ कर नन्ही बालिका छ: वर्षीय सौम्या विनायकिया के पहली बार पद तीर्थ यात्रा करने पर सभी के द्बारा भुरी भुरी अनुमोदना की इस अवसर पर सुरेशचंद्र बूरड़ डुगरचंद तातेड राजेश सालेचा अनिल कोठारी यशपाल भंडारी महावीर विनायकिया नमन भंसाली आदि श्रावक श्राविकाओं द्धारा गिरनार मंडण नेमिनाथ की जय हो …. महावीर स्वामी की जय हो … यात्रा कराने वालो को धन्यवाद… धन्यवाद … सिवाना गढ ना वासी संघ चलायों भारी….आदि गुणगाण करते बहुमान किया तीर्थ यात्रियों द्धारा संघ पूजन प्रभावना की गई संचालन विनायकिया ने तथा सभी से क्षमायाचना करते अशोक छाजेड़ ने धन्यवाद ज्ञापित किया।







Subscribe to my channel


