ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

स्वाति मानधना को ‘विद्यावाचस्पति( डॉक्टरेट) मानद उपाधि

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

रांची। साहित्य, संस्कृति एवं भाषा के संरक्षण और संवर्धन के लिए समर्पित साहित्य संगम संस्थान का वार्षिकोत्सव गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। देश के विभिन्न राज्यों तथा विदेशों से जुड़े साहित्यकारों, कवियों एवं भाषा प्रेमियों की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष आयाम प्रदान किया।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न साहित्यिक कृतियों का लोकार्पण एवं समीक्षात्मक विमोचन किया गया। इस अवसर पर स्वाति मानधना की पुस्तक ‘ स्वाति के मंथन मोती ‘ का भी विमोचन किया गया।साथ ही साहित्य एवं भाषा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले रचनाकारों को विभिन्न सम्मानों से अलंकृत किया गया।

 साहित्य साधना, रचनात्मक लेखन एवं हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रख्यात साहित्यकारा स्वाति मानधना को ‘विद्यावाचस्पति'( डॉक्टरेट )

मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें साहित्यिक एवं सामाजिक क्षेत्र में उनके निरंतर योगदान तथा सृजनात्मक लेखन के लिए प्रदान किया गया।

मुख्य अतिथि एवं संस्थान अध्यक्ष राजवीर सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि साहित्य समाज को नई दिशा देने की शक्ति रखता है तथा सम्मानित साहित्यकारों की लेखनी समाज को वैचारिक रूप से समृद्ध कर रही है।

कार्यक्रम के अंतिम चरण में आयोजित बहुभाषी कवि सम्मेलन में देशप्रेम, सामाजिक सरोकार एवं समसामयिक विषयों पर रचनाओं का प्रभावशाली पाठ किया गया। अंत में मुख्य संयोजक डॉ. प्रशांत कृष्ण ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button