उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखनऊ

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 : पूरे उत्तर प्रदेश में एक माह तक चलेंगे योग शिविर एवं जागरूकता अभियान – पीयूष कांत मिश्र

जून से 21 जून तक योग पार्क, महाविद्यालयों एवं निजी संस्थानों में नियमित योग कक्षाएं, प्रत्येक रविवार होगा ऑनलाइन योग वेबिनार

वेदान्त सिंह की रिपोर्ट

 

लखनऊ (वेदांत टाइम्स)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में इंडियन योग एसोसिएशन उत्तर प्रदेश चैप्टर द्वारा 1 जून से 21 जून तक पूरे प्रदेश में व्यापक योग जन-जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत योग पार्कों, महाविद्यालयों, शिक्षण संस्थानों तथा विभिन्न निजी संगठनों में नियमित योग कक्षाओं एवं योग शिविरों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही प्रत्येक रविवार प्रातः 8:00 बजे से 9:00 बजे तक योग विशेषज्ञों द्वारा ऑनलाइन योग वेबिनार एवं विचार गोष्ठियों का आयोजन भी किया जाएगा।

इंडियन योग एसोसिएशन उत्तर प्रदेश चैप्टर के चेयरपर्सन पीयूष कांत मिश्र के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस विशेष अभियान का उद्देश्य योग को जन-जन तक पहुंचाना तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली के प्रति लोगों को प्रेरित करना है।

चेयरपर्सन पीयूष कांत मिश्रा ने बताया कि प्रदेश के सभी 75 जनपदों में नियमित योग कक्षाएं एवं योग शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिससे अधिक से अधिक लोग योग के लाभों से जुड़ सकें। उन्होंने कहा कि योग भारत की अमूल्य धरोहर है और इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना समय की आवश्यकता है।

इंडियन योग एसोसिएशन उत्तर प्रदेश चैप्टर के सेक्रेटरी अमित गर्ग ने कहा कि योग जीवन की आधारशिला है। योग के माध्यम से हम स्वयं, अपने परिवार तथा समाज को स्वस्थ और निरोग बना सकते हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से योग अभियान में सक्रिय सहभागिता की अपील की।

पूर्वी जोन के अध्यक्ष डॉ नवीन सिंह एवं सचिव आशीष टंडन ने बताया कि इस वर्ष प्रत्येक जिले में योग संस्थानों, सामाजिक संगठनों एवं शिक्षण संस्थाओं के सहयोग से अधिकाधिक योग शिविर आयोजित किए जाएंगे। अभियान का मुख्य लक्ष्य अधिक से अधिक लोगों को योग से जोड़कर स्वस्थ भारत के संकल्प को साकार करना है।

बैठक में उपाध्यक्ष हरिदत्त मिश्र, नताशा , कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार दुबे, सहित सजल कुमार रेंडर, नवभार सिंह, मोनिका शर्मा, किरण सिंह, हरीश कुमार, डॉ. राजीव, श्रीमती पूनम, श्रीमती नेहा, रणजीत सिंह, वीरेंद्र विक्रम सिंह, रंजीत चौधरी, राम मोहन पाल तथा अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में योग दिवस 2026 को जन-आंदोलन के रूप में मनाने तथा प्रदेश के प्रत्येक जिले में व्यापक जनसहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button