उत्तर प्रदेशधर्मबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
बकरीद/ईद-उल-अजहा पर मंडलायुक्त, डीआईजी, डीएम व एसपी ने दी शुभकामनाएं

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 27 मई 2026। बकरीद/ईद-उल-अजहा पर्व के अवसर पर मंडलायुक्त अखिलेश सिंह, डीआईजी संजीव त्यागी, जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना तथा पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने जनपदवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
अधिकारियों ने अपने संदेश में कहा कि ईद-उल-अजहा त्याग, भाईचारे, प्रेम और मानवता का संदेश देने वाला पावन पर्व है। यह त्योहार समाज में आपसी सौहार्द, सद्भावना और एकता को मजबूत करने का कार्य करता है।
उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि पर्व को शांति, सौहार्द और सामाजिक समरसता के साथ मनाएं तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। अधिकारियों ने सभी नागरिकों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना भी की।
प्रशासन ने बताया कि पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं के व्यापक इंतजाम किए गए हैं, ताकि लोग शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मना सकें।
Subscribe to my channel


