जोधपुरदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

कई धार्मिक कार्यक्रमों के साथ खंडप में निकला विनायकिया का वरघोडा

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

जोधपुर खंडप 20 मई 026 कई धार्मिक कार्यक्रमों के साथ खंडप में निकला विनायकिया का वरघोडा । वरघोडा मे हाथी घोड़े बगी परमात्मा रथ नाना प्रकार के ढोल कछी घोडी गैर नृत्य आदि समावेश थे। श्रावक चम्पालाल विनायकिया का मनाया जा रहा जीवित उत्सव । कई संस्था संगठनों से जुडे़ व खंडप के पूर्व सरपंच श्रावक चम्पालाल विनायकिया व स्मृति शैष सोनीदेवी विनायकिया के जीवन मे किये सुकृत कार्यो की अनुमोदना निमित्ते विनायकिया ‌‌ परिवार द्धारा कई धार्मिक कार्यक्रमों के साथ खंडप में जीवित उत्सव मनाया जा रहा है जिसके तहत हाथी घोड़ा परमात्मा का रथ कछी घोड़ी मारवाडी गैर नृत्य करते हुए पुरे गाँव मे भव्य वरघोडा गाजै बाजै के साथ निकाला गया। विनायकिया भाईपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता धनराज विनायकिया ने जानकारी देते बताया खंडप स्थित जैनाचार्य तपोरत्नसुरी महाराज के शिष्य पंचाचार पवित्र गणिवर्य विश्वरत्नविजय रशिमरत्नविजय साध्वी क्षीणमोहाश्री आदि साधु साध्वी वृंद के सानिध्य मे श्रावक चम्पालाल विनायकिया व स्मृति शेष श्राविका सोनीदेवी के जीवन मे किये हुए सुकृतों कार्यो जैसे चातुर्मास, उपवास, छ:री पालित संघ, यात्रा प्रवास, अठाई तप आदि किये गए अनेक धार्मिक कार्यो की अनुमोदना निमित्ते व अपनी लक्षमी का सदुपयोग करने व आने वाले भव के लिये भाता समान पुन्योपार्जन हेतु जीवित उत्सव का आयोजन किया जा रहा इस महोत्सव मे श्राविका सोनी देवी हाजर नहीं होने से उनके सुकृतों को याद करके भुरी भुरी अनुमोदना की जा रही हैं कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे मे बताते धनराज विनायकिया ने कहा कि 14 को गुरू भगवंतो का सामैया के साथ नगर प्रवेश हुआ 16 को कुंभ स्थापना ज्वारारोपण दीपक स्थापना हुई 17 को पाटला पुजन अठारह अभिषेक हुए 18 को विशस्थानक पूजा हुई 19 को श्रीसिद्धचक्र पूजन हुआ 20 को भव्य वरघोडा़ मातृपितृ वंदना हुई तथा 21 को लघु शांति स्नात्र पूजन मातृपितृ वंदना भाग दो होगी नित्य प्रभातिया प्रवचन भक्ति भावना संगितकार ओमप्रकाश भाई गौरव भाई मालु अंकितभाई लोढा विधि कारक विरल भाई आदि द्धारा महोत्सव की शौभा बढाई ।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button