बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

स्वर्गीय खीमराज जी चोपड़ा की 37वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, कई सेवा कार्य आयोजित

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा। स्वर्गीय श्री खीमराज जी चोपड़ा की 37वीं पुण्यतिथि पर सोमवार को विभिन्न धार्मिक एवं सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सुबह श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ प्रार्थना सभा आयोजित हुई तथा गौशाला में गायों को चारा खिलाकर पुण्य स्मरण किया गया।

इसके बाद सुबह 10 बजे चोपड़ा निवास, कंसारो के वास में विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में पूर्व राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी, परिवारजन, रिश्तेदार एवं समाज के गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

श्री गुरु हस्ती कल्याण संस्थान के मंत्री ओम प्रकाश बांठिया ने बताया कि स्वर्गीय खीमराज जी चोपड़ा ओसवाल समाज बालोतरा के अध्यक्ष सहित जैन समाज की विभिन्न संस्थाओं में महत्वपूर्ण पदों पर रहे। समाज सेवा और जनकल्याण के कार्यों में उनका विशेष योगदान रहा। बाड़मेर जिले की राजनीति में भी उनका नाम अग्रणी नेताओं में शामिल रहा। उन्होंने लंबे समय तक कवास क्षेत्र में सरपंच रहते हुए विकास एवं सेवा कार्यों को नई दिशा दी।

उन्होंने बताया कि चोपड़ा परिवार द्वारा स्वर्गीय खीमराज चोपड़ा केसरीमल चोपड़ा ट्रस्ट के माध्यम से शिक्षा, धर्म और समाज सेवा के क्षेत्र में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उनके पुत्र रूपकुमार चोपड़ा, मोहनराज चोपड़ा, मदनराज चोपड़ा एवं धर्मेश कुमार चोपड़ा सहित परिवार के सदस्य विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

पुण्यतिथि के अवसर पर पर्यावरण एवं जीव सेवा का संदेश देते हुए पक्षियों के लिए 50 परिंडे भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में बालोतरा, पचपदरा, पाली, जोधपुर और सूरत से आए समाजबंधुओं ने स्वर्गीय खीमराज जी चोपड़ा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button