बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

भीमराव अंबेडकर टाउन हॉल के नवीनीकरण के लिए 2.13 करोड़ रुपए स्वीकृत, जल्द शुरू होगा कार्य

विधायक अरुण चौधरी की अनुशंसा पर मिली स्वीकृति, क्षेत्रवासियों में खुशी

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा। शहर के भीमराव अंबेडकर टाउन हॉल के नवीनीकरण एवं मरम्मत कार्य के लिए शासन विभाग द्वारा 2 करोड़ 13 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। यह जानकारी नगर परिषद के पूर्व प्रतिपक्ष नेता मदन चोपड़ा ने दी।

उन्होंने बताया कि भीमराव अंबेडकर टाउन हॉल पिछले करीब 5 वर्षों से जर्जर अवस्था में था, जिससे आमजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। टाउन हॉल की खराब स्थिति को देखते हुए विधायक अरुण चौधरी की अनुशंसा पर शासन विभाग ने नवीनीकरण और रिपेयरिंग कार्य के लिए 2.13 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की है।

मदन चोपड़ा ने कहा कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कर दिया जाएगा, जिससे शहरवासियों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त टाउन हॉल उपलब्ध हो सकेगा।

इस अवसर पर नगर मंडल अध्यक्ष योगेश गहलोत, उपाध्यक्ष राणा बारूपाल, पार्षद सांवल राम भाटी, रामचंद्र डांगी, केवल राम मेघवाल, नेमीचंद मेघवाल और रणछोड़ राम बारूपाल सहित कई जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने विधायक अरुण चौधरी का आभार व्यक्त किया।

वहीं, अंबेडकर समिति के अध्यक्ष गौतम जीनगर ने भी टाउन हॉल के नवीनीकरण की स्वीकृति पर खुशी जताते हुए विधायक और शासन प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button