उत्तर प्रदेशदेशधर्मबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा
कर्मा देवी समूह द्वारा बड़े मंगल के पावन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन

अभिषेक पाण्डेय, बस्ती
बस्ती। बड़े मंगल के पावन अवसर पर कर्मा देवी समूह द्वारा मंगलवार को फुटहिया ओवरब्रिज के नीचे विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, राहगीरों एवं आमजन ने प्रसाद ग्रहण किया।
भंडारे में श्रद्धा और सेवा भाव के साथ लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन स्थल पर सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। कर्मा देवी समूह के सदस्यों एवं स्वयंसेवकों ने पूरे उत्साह और समर्पण के साथ व्यवस्थाएं संभालीं।
इस अवसर पर कर्मा देवी समूह के चेयरमैन (सेवानिवृत्त आईएएस) ओम नारायण सिंह, कार्यकारी निदेशक अंशु सिंह गौतम, सीआईओ यजुवेंद्र विक्रम सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण कर सेवा एवं सद्भाव का संदेश दिया।
समूह प्रबंधन ने कहा कि बड़े मंगल का पर्व सेवा, भक्ति और मानवता का प्रतीक है। ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज में प्रेम, सहयोग और आपसी सद्भाव को मजबूत करते हैं।
आयोजकों की ओर से श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, बैठने एवं प्रसाद वितरण की बेहतर व्यवस्थाएं की गई थीं, जिसकी स्थानीय लोगों एवं श्रद्धालुओं ने सराहना की।
भंडारे के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान हनुमान जी के जयकारों के साथ प्रसाद ग्रहण किया, कार्यक्रम स्थल पर पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

Subscribe to my channel

