बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

बालक नाथ कुटिया क्षेत्र में लगा नया ट्रांसफार्मर, वार्डवासियों में खुशी की लहर

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

बालोतरा। क्षेत्र के बालक नाथ कुटिया के पास लंबे समय से चल रही लो वोल्टेज की समस्या का समाधान हो गया है। यहां नया ट्रांसफार्मर लगाए जाने से स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिली है। ट्रांसफार्मर लगने के बाद वार्डवासियों ने खुशी जताते हुए जनप्रतिनिधियों और सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

स्थानीय नागरिकों ने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से बिजली वोल्टेज की समस्या बनी हुई थी, जिससे घरों में बिजली उपकरण सही तरीके से काम नहीं कर पा रहे थे। कई बार शिकायत करने के बाद अब नया ट्रांसफार्मर लगने से समस्या का समाधान हो गया है।

इस कार्य के लिए क्षेत्रवासियों ने माननीय विधायक महोदय, योगेश जी, मदन जी चोपड़ा, विनय कुमार जी तथा भूरा राम जी चौधरी का विशेष धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। लोगों ने कहा कि जनहित के कार्यों के प्रति सभी का सहयोग सराहनीय है और इससे आम जनता को सीधा लाभ मिला है।

वार्डवासियों ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की पहल और सहयोग से क्षेत्र में विकास कार्य लगातार आगे बढ़ रहे हैं, जिससे लोगों का विश्वास और मजबूत हुआ है।

समस्त वार्डवासियों की ओर से सभी सहयोगकर्ताओं को धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button