अलवरदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

बाबा जाट वाले के वार्षिक उत्सव पर उमड़ा जनसैलाब, भजनों व ऐतिहासिक प्रस्तुति ने बांधा समां

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

मुंडावर, 18 मई। उपखंड क्षेत्र के गांव जालावास-मनेठी स्थित कुलदेव बाबा जाट वाले एवं श्री हनुमान जी महाराज के वार्षिक उत्सव पर रविवार को विशाल मेला, भंडारा एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

मेला कमेटी व्यवस्थापक एडवोकेट संजय शर्मा ने बताया कि प्रातः रामचरितमानस पाठ की पूर्णाहुति के बाद महाआरती आयोजित की गई। इसके पश्चात पंडित दिनेश शास्त्री के सान्निध्य में महायज्ञ एवं हवन का आयोजन हुआ, जिसमें 11 जोड़ों ने आहुति देकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। उत्सव के दौरान हरियाणवी मशहूर कलाकार संजय पटेल, कंचन यादव एवं उनकी पार्टी ने बाबा के भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों ने राजा नल-रानी दमयंती के ऐतिहासिक प्रसंग को सांगीतिक अंदाज में प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। देर रात तक चले भजन कार्यक्रम में श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आए।

भंडारे में महिलाओं एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर प्रसादी ग्रहण की। कार्यक्रम में श्री महंत घनश्याम दास उर्फ राधे बाबा, कमेटी संस्थापक एडवोकेट संजय शर्मा, मेला कमेटी अध्यक्ष रामेश्वर यादव, गुरदयाल यादव, मामचंद यादव, वेद प्रकाश यादव, कृष्ण यादव, रामनिवास सूबेदार सहित अनेक लोगों ने व्यवस्थाओं में सहयोग दिया। इस अवसर पर विधायक ललित यादव, समाजसेवी इंदर यादव, सांसद भूपेंद्र यादव के प्रतिनिधि विकास सागवान, सरपंच अजीत यादव, गोपीचंद शर्मा, उदय सिंह यादव, अखिलेश यादव, रवींद्र, देवेंद्र एडवोकेट, रुचि शर्मा एडवोकेट, भगवती देवी, कृष्णा देवी, रजनीश देवी, सुमन देवी, शशि देवी सहित हजारों महिला-पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button