रिकाउटिग को लेकर हुआ बवाल चले ईट पत्थर
सपा प्रत्याशी विपेन्द सिंह उर्फ राजू सेंगर को बिना रिकाउटिग कराकर उन्हें हरा दिया गया

संवाददाता मोनू शर्मा जालौन
उरई, संवादददाता। नगर निकाय में प्रशासन की सख्ती के बाद भी उरई समेत कई जगहों पर रीकाउटिंग को लेकर बवाल हुआ। माधौगढ़ में तो महिलाओं ने सपा प्रत्याशी को जबरन हराए जाने का आरोप लगाकर हंगामा काटा और पत्थर चलाए। हालांकि माहौल बिगड़ता देख मौजूद पुलिस फोर्स अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभाला। फिलहाल बवाल काट रही महिलाएं व पुरुषों को गिरफ्तार कर साथ ले गई। रिकाउंटिंग को लेकर ना खुश सपा बसपा ने हंगामा काटा जिसको लेकर प्रशासन से तीखी नौक झोक हुयी
ऊमरी में भी सपाईयों ने रिकाउटिंग को लेकर तरह तरह के प्रश्न चिन्ह खडे किये ऊमरी से सपा प्रत्याशी विपेंद्र सिंह उर्फ राजू सेंगर को बिना रिकाउटिंग कराकर उन्हें हरा दिया गया। इन्हें 1631 मिले। जबकि निर्दलीय प्रत्याशी विजय उर्फ बब्बू भदौरिया ने 1697 वोट पाकर जीत दर्ज की। जब यह खबर सपा जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर, राघवेंद्र भदौरिया, पूर्व मंत्री नारायन दास अहिरवारको मिली तो वह मौके पर पहुंचे और गेट पर हंगामा काटा आरओ व एसडीएम को बुलाने की जिद पर अड़ गए। काफी देर तक यहां पर बवाल होता रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना रिकाउटिंग के पार्टी के प्रत्याशी को हराकर दूसरे को जीत घोषित किया गया। यह ठीक बात नहीं है।

Subscribe to my channel


