अपराधउत्तर प्रदेशजालौनब्रेकिंग न्यूज़
एसओजी/उरई व थाना आटा पुलिस द्वारा आरक्षी की हत्या में शामिल अपराधियों से हुई मुठभेड़
मुठभेड़ के दौरान चली गोली से दो शातिर अपराधी हुए ढेर

संवाददाता मोनू शर्मा जालौन
*एसओजी/उरई व थाना आटा पुलिस द्वारा आरक्षी की हत्या में शामिल अपराधियों से हुई मुठभेड़ के दौरान चली गोली से दो शातिर अपराधी हुए ढेर*
उरई(जालौन)।जालौन पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा IPS राजा के निर्देशन पर सिपाही भेदजीत हत्याकांड में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़,पुलिस ने एक बदमाश को पुलिस मुठभेड़ में किया ढेर,दूसरा बदमाश गोली लगने से घायल हुआ जिसकी उपचार दौरान मृत्यु हो गई।पुलिस मुठभेड़ में उरई इंस्पेक्टर राठौर भी गोली लगने से घायल हो गए। ज्ञातव्य हो कि गत रविवार को सिपाही भेदजीत सिंह मथुरा की डयूटी दौरान उपरोक्त बदमाशों द्वारा गोली एवं धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी।जिस हत्या में दो हत्यारे कल्लू उर्फ रमेश पुत्र सुरेश चंद्र मारे ग्राम रहिया रमेश पुत्र अनंती उर्फ अवन्ती.ग्राम सरसौखी कोतवाली उरई शामिल थे।

Subscribe to my channel


