बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

बालोतरा वार्ड नंबर 19 में जलभराव से लोग परेशान, घर से निकलना हुआ मुश्किल

 

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा: शहर के वार्ड नंबर 19 स्थित जानवी हॉस्पिटल के पास जलभराव की गंभीर समस्या सामने आई है। क्षेत्र में पानी जमा होने से स्थानीय लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।

स्थानीय निवासियों के अनुसार जानवी हॉस्पिटल के आगे पुराने पाइप ब्लॉक हो जाने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही है, जिससे पानी सड़क पर फैल रहा है। सड़क पर जलभराव होने से आमजन को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

राहगीरों, मरीजों और अस्पताल आने वाले लोगों को भी इस समस्या से काफी दिक्कत हो रही है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और नगर परिषद से जल्द से जल्द समस्या का समाधान करवाने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते निकासी व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button