बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
किसानों के उत्थान के लिए केंद्र और राज्य सरकार प्रतिबद्ध :- बांठिया

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा।
भारतीय जनता पार्टी राजस्थान द्वारा मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा एवं प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के दिशानिर्देशानुसार राजस्थान सरकार द्वारा संचालित ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (GRAM) रथों के सफल संचालन के लिए पचपदरा विधानसभा के प्रभारी भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया ने जसोल में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर ग्रामीणों को सम्बोधित किया।
भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य व ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (GRAM) रथ के पचपदरा विधानसभा के प्रभारी गणपत बांठिया ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार एवं राजस्थान सरकार किसानों, युवाओं, महिलाओं और गरीब वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से किसानों को आर्थिक संबल मिल रहा है, वहीं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों को प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षा प्रदान कर रही है।उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा संचालित उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना एवं जल जीवन मिशन जैसी योजनाओं से आमजन को सीधा लाभ मिल रहा है। वहीं राजस्थान सरकार किसानों के लिए सिंचाई, कृषि तकनीक, पशुपालन एवं आधुनिक खेती को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही है।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गांव, गरीब और किसान को केंद्र में रखकर विकास कार्य कर रही है। सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के साथ युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। राजस्थान सरकार द्वारा कृषि एवं पशुपालन क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किए जा रहे ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (GRAM) जैसे कार्यक्रम किसानों के लिए लाभकारी साबित होंगे।
इस दौरान नगर पालिका ईओ जयप्रकाश डऊकिया, भाजपा आईटी जिला सयोजक उमेश सोनी,शांतिलाल सुथार, मंडल उपाध्यक्ष विक्रम सिंह सोलंकी, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष रामेश्वर घांची, अनिल पालीवाल,महिपाल सिंह राठौड़,मोहन मेघवाल,घनश्याम भाटी,राजेन्द्र छाजेड़,बस्तीराम,ओमप्रकाश सहित अनेको भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद थे।

Subscribe to my channel


