बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

जिला कलक्टर कार्यालय में 45 किलोवॉट सोलर सिस्टम का शुभारंभ

जिला कलक्टर श्री यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन, सौर ऊर्जा अपनाने की अपील

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा, 13 मई। जिले में अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने एवं ऊर्जा संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए बुधवार को जिला कलक्टर कार्यालय परिसर में 45 किलोवॉट क्षमता के सोलर सिस्टम का शुभारंभ किया गया। जिला कलक्टर श्री सुशील कुमार यादव ने फीता काटकर सोलर सिस्टम का विधिवत उद्घाटन किया।

इस अवसर पर विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता लतीश, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता बाबूलाल मीणा तथा रीको इकाई प्रभारी कुलदीप दाधीच सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

जिला कलक्टर श्री सुशील कुमार यादव ने कहा कि सौर ऊर्जा वर्तमान समय की आवश्यकता है तथा इससे विद्युत बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना आमजन के लिए अत्यंत लाभकारी योजना है, जिसके तहत घरों की छतों पर सोलर रूफ टॉप स्थापित करने पर अनुदान दिया जा रहा है।

उन्होंने जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में योजना का लाभ लेने एवं आवेदन करने की अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक को स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग के लिए आगे आना चाहिए। इससे बिजली बिल में कमी आने के साथ आत्मनिर्भर ऊर्जा व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता लतीश ने बताया कि जिला कलक्टर कार्यालय में स्थापित 45 किलोवॉट सोलर सिस्टम से विद्युत खर्च में कमी आएगी तथा सरकारी कार्यालयों में हरित ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा मिलेगा। यह पहल ऊर्जा संरक्षण एवं पर्यावरण संतुलन की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम साबित होगी।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button