देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
महावीर इंटरनेशनल वीरा केंद्र बालोतरा ने लगाए परिण्डे

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा – महावीर इंटरनेशनल वीरा केंद्र बालोंतरा ने परिंडे लगाये।
अध्यक्ष रेखा पी डोसी ने बताया जीव दया के अंतर्गत पक्षियों के दाना – पानी के लिए स्थानीय शिव कॉलोनी, बालाजी मंदिर के पास परिण्डे लगाए गए। मानव जीव दया समिति के अध्यक्ष हीरालाल प्रजापत ने कहा कि तेज गर्मी में प्यास की वजह से पक्षीयो की जान तक चली जाती है, इसलिए सभी के घरों के बाहर पशु – पक्षी के दाना – पानी की व्यवस्था सभी को करनी चाहिए। वीरा केंद्र बालोंतरा जीव दया के सराहनीय कार्य में आगे बढ़ती हुई अलग अलग स्थानों पर परिंडे लगाने का कार्य को सम्भाला है। इस नेक कार्य में हीरालाल प्रजापत का विशेष सहयोग वीरा केंद्र को मिल रहा है। इस कार्यक्रम में वीरा केंद्र अध्यक्ष रेखा पी डोसी चोपड़ा, जॉन सचिव प्रमिला सालेचा, पूर्व् अध्यक्ष चंद्रा बालड , सचिव डिंपल श्रीश्रीमाल, मंजु मंडोत, नीता ग़र्ग, हीरालाल प्रजापत आदि सदस्य उपस्तिथ रहे।

Subscribe to my channel


