पन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

पन्ना जेल में कैदियों को अपराध मुक्त जीवन जीने की दी शिक्षा

लोकेशन=पन्ना।मध्य प्रदेश पन्ना

संवाददाता=सुधीर अग्रवाल

*पन्ना जेल में कैदियों को अपराध मुक्त जीवन जीने की दी शिक्षा*

 *अपने मन में आशा का दीप जगायें*

 *क्रोध को शांति में बदलें*

ब्रह्माकुमारी विद्यालय के द्वारा पन्ना जेल में कैदियों के लिए एक आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, ब्रह्माकुमारी बहन ने सभी कैदी भाइयों को समझाते हुए कहा की गलती करना मनुष्य की कमजोरी है लेकिन गलती स्वीकार कर बदल जाना सबसे बड़ी ताकत है मन को पवित्रता और स्वच्छता से संपन्न बनाना है किसी प्रकार का व्यसन बुराई व अवगुण अपने अंदर ना रहे चित्रों के माध्यम से कर्मों के बारे में समझाया जैसा कर्म वैसा फल आज आप सभी अपने-अपने गलत कर्म व गलत आदतों के कारण गलत व्यवहार की वजह से दुखी उदास परेशान है लेकिन जब आप कर्मों के नियम को ध्यान में रखकर कोई कर्म करते हैं तो जीवन में सुख शांति के अनुभूति करना सहज हो सकता है,

 सभी को बहन जी ने समझाते हुई कहा कि छोटी सी गलती के कारण आप सभी दुखी हैं परेशान है आप अपने परिवार से दूर हैं एवं आपका परिवार भी चिंतित है इसलिए आज के इस दिन पर हम दृढ़ प्रतिज्ञा करें कि बाहर जाने के बाद हम अपने जीवन को बदलकर ही दिखाएंगे,

 मेडिटेशन ध्यान की विधि बताकर एवं अभ्यास कराया आपने कहा कि मेडिटेशन से मन पर काबू पाया जा सकता है जिससे हम गलत कर्म करने से बच जाते हैं सभी ने परिवर्तन होने के प्रतिज्ञा की

 अंत में सभी को नशा मुक्त होने की भी प्रतिज्ञा कराई गई,

 कार्यक्रम में श्री राजकुमार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री अतुल सेन जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री गणेश सिंह जेल अधीक्षक सहित स्टाफ उपस्थित रहा

 जेल अधीक्षक ने सभी को कहा कि आप लोगों ने जो सुना उसका अनुसरण करना है, विधिक सेवा अधिकारी ने धन्यवाद देते हुए पुनः आने की अपील की कैदी भाइयों ने अपने अनुभव साझा किया

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button