बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

पचपदरा से बालोतरा तक फोर लाइन सड़क का कार्य होगा शीघ्र

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा नगर परिषद के पूर्व प्रतिपक्ष नेता मदनराज चोपड़ा ने बताया कि पचपदरा से बालोतरा रोड पर अत्यधिक ट्रैफिक रहता है रिफाइनरी व पचपदरा के व्यापारी व मजदूर वर्ग का अत्यधिक आवागमन रहता है इस कारण इस रोड पर भयंकर ट्रैफिक रहता है मार्ग की चौड़ाई भी काम है आए दिन दुर्घटना होती रहती है इस समस्या को लेकर विधायक अरुण चौधरी के प्रयास व अभिसंशा पर यूआईटी बालोतरा द्वारा पचपदरा गुलाब सर्कल से नगर परिषद बालोतरा के आगे राम सेतु ओवर ब्रिज तक का फोर लाइन सड़क बनेगी इसके लिए यूआईटी बालोतरा द्वारा *14 करोड़ 95 लाख* की स्वीकृति हुई है इसमें फोर लाइन रोड डिवाइड वी लाइटिंग लगाने का कार्य होगा टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष योगेश गहलोत ने बताया कि इसी प्रकार ओवर ब्रिज के नीचे उतरते ही पुराना पादरू बस स्टैंड से सिवाना सर्किल तक फोर लाइन सड़क व डिवाइडर व विद्युत पोलों हेतु *आठ करोड़* की राशि स्वीकृत हुई है इस पर सभी बालोतरा स्थानीय लोगों ने विधायक अरुण चौधरी का आभार व्यक्त किया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button