सरदार भगतसिंह महाविद्यालय में मेंटल हेल्थ हैप्पीनेस क्लव द्वारा वर्कशॉप कार्यक्रम का किया गया आयोजन
A workshop was organized by the Mental Health Happiness Club at Sardar Bhagat Singh College.


ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल
रुद्रपुर…आज सरदार भगतसिंह महाविद्यालय में एक मेंटल हेल्थ हैप्पीनेस क्लव द्वारा वर्कशॉप का आयोजन किया गया।दीपप्रज्वलन एवं स्वागत गीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।कार्यक्रम की संयोजक प्रो0दीपा वर्मा विभागाध्यक्ष मनोविज्ञान विभाग ने विभिन्न प्रकार की एक्टिविटी कराकर माहौल को खुशनुमा बना दिया।

सर्वप्रथम डॉ दिशा ने मेडिटेशन के द्वारा खुश रहने के कुछ टिप्स दिए ।उन्होनें कहा कि खुशी हमारे अंदर है बाहर नहीँ इसीलिये आप खुश रहेंगे तो स्वत ही आप सकारात्मक हो जायेगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वक्ता चिकित्सा अधिकारी डॉ किशोर कुमार अग्रवाल जी ने कहा कि सकारात्मक रहिए और अपनी सोच बदलिए।आप पहले समाज को प्राथमिकता दें। निःस्वार्थ भाव से कार्य करे।

उससे बहुत खुशी मिलती है इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरल और सहज रहें।जिसमें खुशी मिले वही कार्य करें।कार्यक्रम की वक्ता डॉ अमिता भटनागर प्राचार्या गुरुनानक गल्स डिग्री कालेज ने कहा कि हंमे सदैव खुश रहना चाहिए आजकल छोटे छोटे बच्चों को मानसिक तनाव है।ईस तनाव के कारण उनकी हेल्थ पर बुरा असर पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि हंमे फोन से दूर रहकर अपनों से बात करनी चाहिए।कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य प्रो0अवधेश नारायण सर ने की।प्राचार्य जी ने कहा कि इस संसार मे कोई कुछ लेकर नहीँ आया न ही लेकर जाएगा।सिकन्दर के उदाहरण द्वारा उन्होंने बताया कि सभी खाली हाथ आये हैं और खाली हाथ जाएंगे।आजकल सबसे अनमोल खुशी है जो किसी भी धन से खरीदी नहीँ जा सकती।हम सबको कृपालु होना चाहिए।बच्चों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।कार्यक्रम में प्रो0 अमिता चौरसिया प्रो0 शैलजा , प्रो0 भरत राजपूत, प्रो0सरबजीत यादव,प्रो0रविन्द्र सैनी,प्रो0हेमलता सैनी,प्रो0पुनम रौतेला,प्रो0मनोज पांडेय,डॉ शलभ गुप्ता, डॉ कमला बोरा,डॉ प्रदीप गंगवारडॉ राजेश कुमार मौर्य,डॉ अपर्णा,डॉ अकिंता चन्दोला,डॉ नडॉ रूमा शाह,डॉ पुनम शाह ,डॉ वकार हसन,डॉ सुनील मौर्या, डॉ निमिता,डॉ सुमन,नीलम जोशी नितिका शिवानी एवं अन्य समस्त प्राध्यापकगण छात्र छात्राएं कार्यक्रम में उपस्थित थे।कार्यक्रम का समापन एवं धन्यवाद डॉ बसुन्धरा उपाध्याय ने किया।
Subscribe to my channel


