बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
विधायक अरुण भाई चौधरी के प्रयासों से वार्ड नंबर 21 में लगा नया 315 केवी ट्रांसफार्मर, लोगों ने जताया आभार

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
क्षेत्र के वार्ड नंबर 21 में लंबे समय से बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली है। माननीय विधायक श्री अरुण भाई चौधरी के प्रयासों से वार्ड में नया 315 केवी ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया, जिससे वर्षों पुरानी समस्या का समाधान हुआ है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि पिछले कई वर्षों से वार्डवासी लगातार बिजली कटौती का सामना कर रहे थे, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा था। ट्रांसफार्मर लगने के बाद अब क्षेत्र में बिजली व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद जताई जा रही है।
इस अवसर पर वार्ड नंबर 21 के निवासी एवं भाजपा पार्षद प्रत्याशी प्रतिनिधि अशोक कुमार पालीवाल ने विधायक अरुण भाई चौधरी का कोटि-कोटि आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विधायक के प्रयासों से वार्डवासियों को बड़ी राहत मिली है।
साथ ही उन्होंने जिला अध्यक्ष भरत कुमार मोदी, मदन राज चोपड़ा, नगर मंडल अध्यक्ष योगेश भाई गहलोत तथा खेताराम प्रजापत का भी सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई है कि आगे भी जनप्रतिनिधियों द्वारा इसी तरह जनता की समस्याओं का समाधान कराया जाता रहेगा।

Subscribe to my channel


