बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
बालोतरा लघु उद्योग मण्डल समिति के चुनाव सम्पन्न
गोगड़ अध्यक्ष एवं चैपड़ा सचिव बने

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा लघु उद्योग मण्डल समिति की चुनाव प्रक्रिया चुनाव प्रभारी रूपचन्दजी के नेतृत्व में निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र गहलोत द्वारा सम्पन्न करवाई गई।
प्रबन्धकार्यकारिणी के लिये 31 सदस्यों निर्विरोध निर्वाचित हुए। अध्यक्ष जसवंत गोगड़, सचिव कमलेश चैपड़ा, उपाध्यक्ष कमलेश गोलेच्छा, कोषाध्यक्ष राजेशकुमार सिंघल, सहसचिव प्रदीप भूतड़ा निर्विरोध पदाधिकारी निर्वाचित हुए।
समारोह के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर महोदयजी सुशीलकुमारजी यादव का साफा एवं माला पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। तत्पश्चात् कलेक्टर महोदयजी ने अपने उद्बोधन में कहा कि सन्वयपूर्वक निर्विरोध निर्वाचन होना बहुत ही खुशी का विषय है। उन्होंने सरकार की ओर से होने वाले विकास कार्यों की जानकारी देते हुए उद्योग जगत के विकास एवं भरपूर संभावनाओं के लिये समय≤ पर विशेष बैठक कर समस्याओं के निदान की बात कही।
आगे की कड़ी रीको आर.एम. श्री कुलदीप जी दाधीच का भी साफा एवं माला से स्वागत व सम्मान किया गया। रीको आर.एम. श्री कुलदीपजी दाधीच ने चुनाव चयन प्रक्रिया के प्रति खुशी जाहिर की एवं रीको सम्बन्धी सभी कार्यों के प्रति तुरन्त कार्यवाही का आवश्वासन दिया। एवं अपने पूर्व कार्यकाल की चर्चा कर अनेक दिवंगत उद्यमियों की यादों को ताजा करते हुए अपने कार्यकाल के संस्मरण सुनाए एवं उद्यमियों द्वारा अंतर्मन से प्रशंसा बटोरी।
श्री जसवंत गोगड़ अध्यक्ष का साफा एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया। श्री गोगड़ ने पूर्व की तरह सभी साथियों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए। आगामी कार्यकाल में नये आयाम स्थापित करने का संकल्प दोहराया। साथ मजदूर बीमा योजना शीघ्र चालू करने की इच्छा जताई।
चुनाव प्रभारी श्री रूपचन्दजी सालेचा का साफा व माला पहनाकर स्वागत व अभिनन्दन किया गया।
श्री रूपचन्दजी सालेचा ने बताया कि बालोतरा लघु उद्योग मण्डल करीब 50-60 साल पुरानी संस्था है। उन्होंने बताया कि यहां के उद्योगपति अपने स्तर पर चुनाव की प्रक्रिया सम्पन्न करते हैं। खुशी जाहिर करते हुए का का कि सम्पूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया बिना किसी व्यवधान के निर्विरोध सम्पन्न हो गई। आगे सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई देते हुए उद्योग की समस्याओं के निदान हेतु आगे बढ़ने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की अगली कड़ी में शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर श्री सुशीलकुमारजी यादव ने सभी पदाधिकारियों एवं प्रबन्धकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाई एवं सभी को शुभकामना प्रेषित की।
स्वागत के अगले क्रम में चुनाव अधिकारी राजेन्द्रजी गहलेात एवं सहनिर्वाचन अधिकारी लक्ष्मण लालजी का भी साफा व माला से स्वागत सत्कार किया गया।
राजेन्द्रजी गहलोत ने चुनाव प्रारम्भ से अंतिम घड़ी तक का संक्षिप्त खाका प्रस्तुत किया एवं समन्वय पूर्व चुनाव सम्पन्नता पर खुशी जाहिर की। कलेक्टर महोदयजी के करकमलों से निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को प्रमाणपत्र वितरित किये गये।
समारोह में वरिष्ठ उद्योगपति श्री खीमराजजी भण्ड़ारी का साफा पहनाकर स्वागत किया गया। श्री भण्ड़ारी ने उद्योग मण्डल एवं इण्डस्ट्रीयल एरिया की शुरूआती विकास की बातों से सभी को भाव-विभोर कर दिया।
सम्पूर्ण कार्यक्रम का सफल संचालन सचिव कमलेशजी चैपड़ा द्वारा किया गया एवं अन्त में आगन्तुक सभी उद्यमियों एवं नवगठित प्रबन्धकारिणी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।
Subscribe to my channel


