देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

बालोतरा में लघु उद्योग भारती का स्थापना दिवस समारोह आयोजित, सौर ऊर्जा को लेकर उद्योगों को किया जागरूक

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा। लघु उद्योग भारती, बालोतरा द्वारा संगठन के 32 वे स्थापना दिवस के अवसर पर लघु उद्योग भारती भवन बालोतरा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को भानु सोलर, राजकोट (गुजरात) का सहयोग प्राप्त हुआ। इस अवसर पर उद्योग जगत से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्तियों एवं उद्यमियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की शुरुआत लघु उद्योग भारती बालोतरा इकाई के अध्यक्ष श्री महेन्द्रजी श्रीश्रीमाल द्वारा स्वागत उद्बोधन से हुई। उन्होंने संगठन के स्थापना दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लघु उद्योग भारती की भूमिका को रेखांकित किया। केंद्रीय परिषद सदस्य श्री शांतिलालजी बालर एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्री महावीरजी चोपड़ा ने वर्तमान परिप्रेक्ष्य में संगठन की आवश्यकता और औद्योगिक विकास में इसके योगदान पर विस्तार से जानकारी दी।

मुख्य अतिथियों में रीको (RIICO) के आरएम श्री कुलदीपजी दाधीच एवं जेडीवीवीएनएल (Jdvvnl) के एसई श्री लतीश कुमारजी शामिल रहे। श्री दाधीच ने रीको द्वारा उद्योगों के विकास हेतु किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला तथा सौर ऊर्जा के महत्व को समझाया। वहीं श्री लतीश कुमारजी ने सरकार एवं उद्योग विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए उद्योगपतियों को क्लीन एनर्जी अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान भानु सोलर कंपनी द्वारा एक विस्तृत प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया गया, जिसमें सौर ऊर्जा से जुड़े उत्पादों एवं उनकी कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने क्षेत्रीय आर्थिक विकास में लघु उद्योगों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग पर जोर दिया।

इस अवसर पर बालोतरा के अनेक उद्योगपति एवं लघु उद्योग भारती के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बालोतरा इकाई के पदाधिकारी, जसोल एवं बीठूजा इकाइयों के प्रतिनिधियों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। बीठूजा इकाई से अध्यक्ष श्री मुकेशजी गोयल एवं जसोल इकाई से श्री डुंगरचंद जी सालेचा अपने साथियों सहित उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान अध्यक्ष श्री महेन्द्र श्रीश्रीमाल ने पांच नए सदस्यों का स्वागत किया, जिन्होंने स्थापना दिवस के अवसर पर संगठन की सदस्यता ग्रहण की।

कार्यक्रम आपसी संवाद, सहयोग एवं भविष्य की योजनाओं पर विचार-विमर्श का एक प्रभावी मंच साबित हुआ। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button