बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

महावीर इंटरनेशनल बालोतरा द्वारा दिव्यांग बच्चों को फल एवं मिठाई वितरण

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा। महावीर इंटरनेशनल बालोतरा के तत्वावधान में स्नेह मनोविकास विद्यालय (सवेरा बालोतरा) के दिव्यांग बच्चों को फल एवं मिठाई वितरित की गई। इस सेवा कार्य से बच्चों के चेहरों पर खुशी की मुस्कान देखने को मिली।

कार्यक्रम में संरक्षक पारसमल भंडारी एवं जवेरी लाल मेहता की प्रेरणा रही। अध्यक्ष जवाहर लाल हुंडिया, सचिव अशोक व्यास, कोषाध्यक्ष महावीर बोकाडिया तथा उपाध्यक्ष गौतम चंद चोपड़ा की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक सत्यनारायण ने महावीर इंटरनेशनल बालोतरा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं तथा दिव्यांग बच्चों के उत्साह को बढ़ाते हैं।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button