बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
जसोल में निर्माणाधीन पुल का विधायक अरुण चौधरी ने किया निरीक्षण, पाइप बढ़ाने के दिए निर्देश

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
जसोल। क्षेत्र के चौथी फाटक नदी मार्ग पर बन रहे पुल का स्थानीय विधायक अरुण चौधरी ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों से बातचीत कर निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान जसोल के उद्यमी डूंगर सालेचा, उप सरपंच राजेंद्र छाजेड, पूर्व मंडल अध्यक्ष शांतिलाल सुथार सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने विधायक को अवगत कराया कि वर्तमान में पुल निर्माण में लगाए गए पाइपों की संख्या पर्याप्त नहीं है। उन्होंने आशंका जताई कि बरसात के दौरान नदी में अधिक पानी आने पर जसोल की ओर कटाव होने की संभावना बढ़ सकती है।
इस पर विधायक अरुण चौधरी ने स्थिति का जायजा लेते हुए मौके पर मौजूद PWD के अधिशासी अभियंता (XEN) और ठेकेदार को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पुल निर्माण में पाइपों की संख्या बढ़ाई जाए, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की समस्या न हो और क्षेत्रवासियों को सुरक्षित आवागमन मिल सके।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष भरत मोदी, पूर्व प्रतिपक्ष नेता मदनराज चौपड़ा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष खेताराम प्रजापत, CETP अध्यक्ष रूपचंद सालेचा, पूर्व प्रधान हरिसिंह उमरलाई सहित कई जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Subscribe to my channel


