बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

रामपुरा, कल्याणपुर, बायतु भोपजी समेत 15 ग्राम पंचायतों में ग्राम रथ अभियान से ग्रामीणों को मिली योजनाओं की जानकारी

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा, 28 अप्रैल। राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को गांव-गांव तक पहुंचाने के उद्देश्य से बालोतरा जिले में 28 अप्रैल से ग्राम रथ अभियान का शुभारंभ हुआ। इस अभियान के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के आमजन, कृषकों और पशुपालकों को विभिन्न विभागों की योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई।

अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी हीराराम कलबी ने बताया कि बालोतरा जिले की सिवाना विधानसभा में रामपुरा, खेजडीयाली, अजीत, भलरों का बाड़ा, रानीदेशीपुरा, पचपदरा विधानसभा में कल्याणपुर, अराबा चौहान, अराबा दुदावतां, डोली राजगुरा, डोली कलां एवं बायतु विधानसभा में बायतु भोपजी, जोगासर, भोजासर, बुठसरा, नौसर, बोड़वा में ग्राम रथ अभियान के तहत योजनाओं का प्रचार प्रसार किया गया। एलईडी वैन एवं 13 प्रचार सामगी के माध्यम ग्रामीणों को योजनाओं से अवगत करवाते हुए योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने को प्रेरित किया गया।

उन्होने बताया कि 29 अप्रैल, बुधवार को सिवाना विधानसभा की सिलोर, जेठंतरी, बामसीन, देवड़ा, फूलन ग्राम पंचायत, पचपदरा विधानसभा की गोदावास, ग्वालनाडा, खीपली खेड़ा, मुल की ढाणी, कोरणा ग्राम पंचायत तथा बायतु विधानसभा की सेवनियाला, नगोणी धतरवालों की ढाणी, बायतु भीमजी, विरेन्द्र नगर, माडपुरा बरवाला, निबांणियों की ढाणी ग्राम पंचायत में ग्राम रथ के माध्यम से योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जायेगा।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button