बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

जसोल चातुर्मास 2026: साध्वी श्री कुंदन प्रभाजी का डोली गाँव में भव्य आगमन, ग्रामीणों ने किया आत्मीय स्वागत

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

डोली/जसोल, 28 अप्रैल 2026।

तेरापंथ धर्म संघ के आचार्य श्री महाश्रमण की आज्ञा एवं कृपा से वर्ष 2026 के चातुर्मास हेतु विदुषी सुशीष्या साध्वी श्री कुंदन प्रभाजी एवं उनके साथ ठाणा (4) का जसोल (सिवाँसी मालाणी) में प्रवास निर्धारित किया गया है। इसी क्रम में जोधपुर से विहार करते हुए साध्वी मंडल का आज बालोतरा जिले के प्रवेश द्वार डोली गाँव में मंगल प्रवेश हुआ।

23 अप्रैल को जोधपुर से प्रस्थान कर बोरानाड़ा मार्ग होते हुए 28 अप्रैल को प्रातःकाल डोली गाँव पहुंचने पर ग्रामीणों ने साध्वी मंडल का आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया। डोली निवासी एवं धार्मिक कार्यों में अग्रणी श्री गणपत जी प्रजापति के निवास पर साध्वी श्रीजी का सिंघाड़ा विराजमान हुआ।

इस ठाणा में शामिल साध्वियों में—

साध्वी श्री कुंदन प्रभाजी (उदासर)

साध्वी श्री विधुत प्रभाजी (मोमासार)

साध्वी श्री किरण यशा जी (ओडिशा)

साध्वी श्री चारित्र प्रभाजी (जसोल)

जसोल, जोधपुर एवं पचपदरा क्षेत्र के श्रावक-श्राविकाओं ने भी डोली पहुँचकर अगवानी की। गाँव के प्रबुद्ध जनों एवं महिलाओं ने मंगल बधावा के साथ साध्वी मंडल का स्वागत किया।

प्रातःकालीन सत्र में साध्वी श्री चारित्र प्रभाजी द्वारा नव तत्व विषय पर सहवृत्ति में उपस्थित बहनों के बीच विशेष चर्चा की गई। वहीं रात्रि में डोलीवासियों के लिए सत्संग की महिमा पर विशेष प्रवचन का आयोजन रखा गया है।

उल्लेखनीय है कि साध्वी श्री कुंदन प्रभाजी का वर्ष 2025 का चातुर्मास अमरनगर (पाल रोड) स्थित तेरापंथ भवन में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ था।

आगे की यात्रा में साध्वी मंडल 29 अप्रैल को कल्याणपुर गाँव की ओर विहार करेगा।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button