बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
भीषण गर्मी में राहत हेतु रोटरी क्लब बालोतरा की सराहनीय पहल

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा। बढ़ती गर्मी और तेज़ लू के बीच आमजन एवं पुलिसकर्मियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से रोटरी क्लब बालोतरा द्वारा पुलिस थाना बालोतरा में एक वाटर कूलर एवं वाटर डिस्पेंसर भेंट किया गया। इस सेवा कार्य से थाना परिसर में आने वाले नागरिकों एवं ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को शीतल जल की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
यह सेवा कार्य स्वर्गीय श्री रूपकिशोर जी मोदी की पुण्य स्मृति में उनकी धर्मपत्नी श्रीमती गीता देवी मोदी एवं उनकी सुपुत्रियों द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में रोटरी क्लब बालोतरा के अध्यक्ष सी ए पवन गर्ग ने कहा कि भीषण गर्मी के इस दौर में जल सेवा सबसे बड़ा पुण्य कार्य है और इस प्रकार के प्रयास समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं।
सचिव हितेंद्र छाजेड़ ने दानदाता परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग से यह सेवा कार्य संभव हो पाया है, जो निश्चित रूप से जरूरतमंदों के लिए राहतकारी सिद्ध होगा।
सूचना प्रभारी: सी ए ओम बांठिया ने बताया कि रोटरी क्लब बालोतरा का मुख्य उद्देश्य सदैव समाज सेवा का रहा हैं जो निरंतर जारी रहेगा। इस अवसर पर रोटरी क्लब से पूर्व अध्यक्ष धनराज चौपड़ा, महेश बजारी, सुरेश सिंघल, अरुण गुप्ता, सतीश आजाद सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। वहीं दानदाता परिवार से मनीषा गुप्ता, जानकी गर्ग आदि मौजूद रहे।
पुलिस विभाग की ओर से सर्किल इंस्पेक्टर बालोतरा हिंगलाजदान जी ने रोटरी क्लब बालोतरा का धन्यवाद प्रेषित करते हुए इस पहल की सराहना की और बताया कि यह कूलर हम अस्थाई कैदियों के ठंडी हवा के लिए उपयोग में लेंगे, जिससे इस तपती गर्मी में उनको राहत की सांस मिल सके।

Subscribe to my channel


