देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
औद्योगिक शहर के नाहटा खरतरगच्छ भवन में “शासन स्थापना दिवस” श्रद्धा, उत्साह एवं झंडारोहण कर समारोह पूर्वक मनाया गया

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा,27 अप्रैल-औद्योगिक शहर के नाहटा खरतरगच्छ भवन में “शासन स्थापना दिवस” श्रद्धा, उत्साह एवं झंडारोहण कर समारोह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
समारोह को संबोधित करते हुए श्री ओसवाल समाज के नव निर्वाचित अध्यक्ष देवराज खींवसरा ने कहा कि आज का दिन जैन धर्म के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित है। आज से 2582 वर्ष पूर्व श्रमण भगवान महावीर स्वामी ने पावापुरी की पावन धरा पर
गौतम स्वामी सहित इग्यारह गणधरों इंद्रभूति गौतम (गौतम स्वामी) सहित 4411 विद्वान ब्राह्मणों को भगवान महावीर स्वामी ने दीक्षित किया, जो आगे चलकर भगवान महावीर के ‘गणधर’ (प्रमुख शिष्य) कहलाए। इसके साथ भगवान महावीर ने आज ही के दिन
गणधरों को दीक्षा देकर प्रभु ने साधु, साध्वी, श्रावक और श्राविका रूपी ‘चतुर्विध संघ’ की स्थापना की और जैन शासन को एक व्यवस्थित रूप प्रदान किया। उन्होंने कहा कि इस आयोजन को अगले वर्ष भव्य रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रभु वीर के जीवन का हर प्रसंग हमें संदेश देता है कि जीवन में चाहे कितनी भी मुश्किलें और कठिनाईयां क्यों न हो, फिर भी उन सभी कठिनाइयों को हंसते हुए मुस्कुराते हुए समता और धर्म- बुद्धि के साथ सहन करो। जीवन एक पुस्तक है और प्रभु वीर के हम आराधक इस पुस्तक का किस प्रकार उपयोग करें इसका चिंतन करना है। हम सांसारिक कर्तव्यों को निभाना अच्छी तरह जानते हैं परंतु हमारा अपने शासन के प्रति क्या कर्तव्य है, यह नहीं जानते। इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष देवराज खींवसरा का संघ के मंत्री नरेश मेहता, कोषाध्यक्ष जवेरीलाल चोपड़ा, ज्ञान वाटिका के संयोजक हुलास चोपड़ा, पूर्व प्रतिपक्ष नेता मदन चोपड़ा, केयुप प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक गोलछा इसी प्रकार जैन नवयुवक मंडल के अध्यक्ष पवन बाफना एवं श्री ओसवाल समाज के पूर्व अध्यक्ष शांतिलाल डागा का ओम दांति, ललित चोपड़ा, ओमप्रकाश मालू, केएमपी की रेखा चोपड़ा, मांगीलाल मालू, ज्ञान वाटिका के संयोजक गजेंद्र चोपड़ा, उम्मेदमल गोलछा, गौतमचंद यूनिवर्सल, पदम सिंघवी, महावीर चोपड़ा,संघ के अध्यक्ष अमृत सिंघवी ने कंकुम तिलक, माला, साफा, दुपट्टा एवं श्रीफल प्रदान कर अभिनंदन किया। समारोह का संचालन अमृत सिंघवी ने किया एवं आभार गजेंद्र चोपड़ा ने ज्ञापित किया। समारोह में भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। इसी तरह शहर के महावीर स्वामी मंदिर में शासन स्थापना दिवस श्री जैन श्वेतांबर युवक महासंघ द्वारा स्नात्र महोत्सव के साथ समारोह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर ओसवाल समाज की अध्यक्ष देवराज खींवसरा,श्री तपागच्छ संघ के अध्यक्ष महेंद्र चोपड़ा, युवक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत कवाड़, युवक महासंघ के अध्यक्ष रितेश चौपड़ा, अचलगच्छ संघ के अध्यक्ष डॉ गुलाबचंद वडेरा के साथ भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

Subscribe to my channel


