बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

विधार्थियो को जल संरक्षण के प्रति किया जागरूक

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा

राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (आरयूआईडीपी) चतुर्थ चरण द्वारा बालोतरा में आमजन की सुविधा हेतु जल प्रदाय तंत्र मे सुधार एवं सीवरेज कार्य और विकास हेतु विभिन्न आधारभूत कार्य करवाये जा रहे हैं।

आरयूआईडीपी प्रोजेक्ट के अधिक्षण अभियंता श्री अशोक कुमार जैन के मार्गदर्शन में सामुदायिक जागरूकता एवं जनसहभागिता यूनिट बालोतरा द्वारा आमजन में जन चेतना के माध्यम से परियोजना संदेश देने के लिये आरयूआईडीपी कैप से सामुदायिक विकास विशेषज्ञ श्रीमती गायत्री गर्ग ने महात्मा गांधी सीनियर सेकेंडरी स्कूल हाउसिंग बोर्ड बालोतरा में विधार्थी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया इस अवसर पर आरयूआईडीपी परियोजना के तहत किऐ जाने वाले पेयजल योजना कार्य में छात्राओं की भूमिका एवं परियोजना कार्य में सहयोग आदि विषयों पर चर्चा की गयी परियोजना के तहत चल रहे जल प्रदाय तंत्र सीवरेज कनेक्शन के बारे में बताया तथा कहा की आप इसमें सहयोग करे और अपने परिवार को भी सहयोग करने के बारे मैं कहे कार्यकम में जल सरंक्षण पर बच्चो की भूमिका पर बोलते हुऐ संवेदक फर्म जीसीकेसी से लक्ष्मी चौधरी ने बताया की जल ही जीवन है जल के बिना जीवन की कल्पना करना मुश्किल है जीवन के सभी कार्य का निष्पादन के लिए जल की आवश्यकता होती है जल संसाधन पानी के वह स्त्रोत है जो मानव जाती के लिए उपयोग है फर्श को पाईप से धोने की बजाय पोछे से साफ करें सेविंग करते वक्त नल को खुला ना छोड़े मग में पानी लेकर सेव करे इस प्रकार की छोटी छोटी आदतो से बहुत सारा पीने वाला पानी बचाया जा सकता है जो आज की बचत और कल का भविष्य हैं और इसमें बच्चो को अपना अहम रोल निभा सकते है इसलिए अब समय आ गया है की बच्चो को आगे आकर पानी को बचाने के लिए उपाय करने होंगे विद्यालय के प्रधानाध्यापक़ श्रीमान देवकिशन जी, ने जल सरंक्षण पर प्रकाश डाला अपनें उदबोदन मे बोलते हुए कहा कि स्कूल मे जल संरक्षण पर इस प्रकार के कार्यक्रम कराने चाहिए। जिससे जल संरक्षण के प्रति बच्चो मे सहभागिता सुनिश्चित की जा सके इस कार्यक्रम में अध्यापक श्रीमान चिमनलाल जी, माणकचंद जी, जुगल किशोर जी, करण सिंह जी व रमेश कुमार जी ने भी सहयोग प्रदान किया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button