बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
बालोतरा में सेवा की मिसाल: विद्यार्थियों को मिली ठंडी राहत

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
भीषण गर्मी के बीच Lions Club Balotra की प्रेरणा से श्री मंगीलाल जी सांखला ने अपने स्वर्गीय पिता श्री प्रेमचंद जी सांखला की स्मृति में राजकीय महात्मा गांधी स्कूल, भील बस्ती, बालोतरा के विद्यार्थियों के लिए दो एयर कूलर भेंट किए। इस सराहनीय पहल से विद्यार्थियों को गर्मी में राहत मिलेगी और अध्ययन का वातावरण और अधिक अनुकूल बनेगा।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्राचार्य जितेंद्र चौधरी एवं समस्त स्टाफ ने सभी लायन सदस्यों का साफा व तिलक से स्वागत किया। प्राचार्य, विद्यार्थियों एवं स्टाफ ने लायंस क्लब बालोतरा एवं श्री मंगीलाल जी सांखला का इस महत्वपूर्ण सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर श्री मंगीलाल जी सांखला ने आश्वस्त किया कि भविष्य में भी वे समाज सेवा के कार्य लायंस क्लब बालोतरा के माध्यम से करते रहेंगे। वहीं क्लब अध्यक्ष लायन अनुप शर्मा ने विद्यालय को विश्वास दिलाया कि विद्यार्थियों की बेहतर शिक्षा हेतु भविष्य में भी क्लब हर संभव सहयोग प्रदान करेगा।
कार्यक्रम में क्लब के सचिव लायन वैभव मित्तल, कोषाध्यक्ष लायन सागर भंसाली, लायन अशोक गोयल, लायन दत्ताराम खारवाल, लायन कन्हैयालाल सिंघल, लायन पवन लोहिया, लायन संतोष मदानी एवं लायन श्रीकांत गुप्ता सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
✨ यह सेवा कार्य न केवल गर्मी में राहत देने का प्रयास है, बल्कि समाज के प्रति संवेदनशीलता और सेवा भावना का एक प्रेरणादायक उदाहरण भी प्रस्तुत करता है।

Subscribe to my channel


