बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

आहोर: गुरु समाज शिक्षा विकास संस्थान छात्रावास में तीन नवीन कक्षों का हुआ शिलान्यास; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने किया भूमि पूजन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

आहोर (जालौर) दिनांक 24.04.2026 गुरु समाज में शिक्षा के स्तर को नई ऊंचाइयों पर ले जाने और विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के संकल्प के साथ शुक्रवार को आहोर स्थित गुरु समाज शिक्षा विकास संस्थान के छात्रावास परिसर में भव्य भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। *राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग* ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच तीन नवीन कमरों की नींव रखी।

समाज के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए तीन दानदाताओं ने इन कमरों के निर्माण की जिम्मेदारी उठाई है:

प्रथम कक्ष: मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग (भैंसवाड़ा) ने अपने पूज्य पिताजी स्व. फुसारामजी की पावन स्मृति में समर्पित किया।

द्वितीय कक्ष: महेन्द्र एवं जितेन्द्र गर्ग (भैंसवाड़ा/आहोर) द्वारा अपने पूज्य पिताजी स्व. बद्रीनारायणजी की स्मृति में निर्माण करवाया जा रहा है।

तृतीय कक्ष: बस्तीमल गर्ग (रोडला) द्वारा समाज हितार्थ निर्माण करवाया जा रहा है।

कार्यक्रम के प्रारंभ में संस्थान के पदाधिकारियों ने अतिथियों का माला एवं साफा पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। भामाशाहो के सेवाभावी जज्बे का उपस्थित जनसमूह ने करतल ध्वनि से अभिनंदन किया।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य सचेतक गर्ग ने कहा कि समाज की प्रगति का एकमात्र मार्ग शिक्षा है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा के अवसरों का लाभ उठाने का आह्वान किया। संस्थान के अध्यक्ष ने भामाशाहों का आभार जताते हुए कहा कि ये नवीन कक्ष विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के निर्माण में मील का पत्थर साबित होंगे।

इस अवसर पर संस्थान अध्यक्ष अमृतलाल गर्ग, गोरधन सोलंकी, श्यामसुन्दर सोलंकी, शांतिलाल गर्ग, बस्तीमल रोडला, भरत सोलंकी, कपूर गर्ग (मिठडी), सदाराम (गुडा बालोतान), भूपेन्द्र गर्ग (गुडा रेलिया), महेंद्र वेडीया, राजेन्द्र भाद्राजून, जीवन जोड़ा, इन्द्रप्रकाश काम्बा, अशोक (गुडा रेलिया), मोहन गर्ग (चवरछा), महेन्द्र गर्ग (हरजी), हस्तीमल करण गर्ग, कूपा राम गंगावा, रमेश वेडिया, हर्ष रोडला और आकाश गर्ग सहित गर्ग समाज के कई गणमान्य समाजजन उपस्थित रहे।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button