पन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश
रैपुरा के किसानों की समस्याओं को लेकर कलेक्टर के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

लोकेशन=रैपुरा।मध्य प्रदेश पन्ना
संवाददाता=सुधीर अग्रवाल
*रैपुरा के किसानों की समस्याओं को लेकर कलेक्टर के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन*
रैपुरा तहसील के किसानों की समस्याओं को लेकर आज जिला कलेक्टर के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में माँ शारदा वेयरहाउस भरवारा, रैपुरा में गेहूं उपार्जन केंद्र शीघ्र प्रारंभ कराने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। किसानों ने बताया कि एक ही खरीदी केंद्र संचालित होने के कारण पूरी तहसील के किसानों का गेहूं समय पर बिक पाना संभव नहीं हो पा रहा है,जिससे क्षेत्र के किसानों में भारी असंतोष और चिंता का माहौल बना हुआ है।
इस दौरान नीरज बड़ागांव ने कहा कि वर्तमान सरकार गेहूं खरीदी के पक्ष में नजर नहीं आ रही है। न तो माध्यम और बड़े किसानों के स्लॉट बुक हो रहे हैं और न ही किसानों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। एक मात्र खरीदी केंद्र से रैपुरा तहसील के सभी किसानों का गेहूं बिक पाना संभव नहीं है।
वहीं अजयभान लोधी ने कहा कि किसानों की सुविधा को देखते हुए माँ शारदा वेयरहाउस में संचालित खरीदी केंद्र को तत्काल चालू किया जाए,ताकि किसानों को समय पर अपनी उपज बेचने का अवसर मिल सके।
वहीं प्रेम सिंह परस्ते ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि यह सरकार तानाशाही रवैये पर उतारू है, जिससे किसान, युवा और हर वर्ग परेशान है।
किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द अतिरिक्त खरीदी केंद्र शुरू कर किसानों को राहत दी जाए, अन्यथा आंदोलन की राह अपनाई जाएगी।

Subscribe to my channel


