उत्तराखंडब्रेकिंग न्यूज़रूद्रपुर

औद्योगिक शांति बनाए रखने की अपील, न्यूनतम वेतन को लेकर फैली भ्रांतियों पर SEWS का स्पष्टीकरण

SEWS appeals for industrial peace, clarifies misconceptions surrounding minimum wages

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल

रुद्रपुर…जैसा की आप सभी को विदित है की मौजूदा परिपेक्ष में उद्योगों को एलपीजी PNG और बिजली के बढे हुए दामों के साथ आपका उद्यदन कार्य करना पड़ रहा है।

इसके साथ साथ आपको यह अवगत करना है की उत्तराखंड में आम तौर पर औद्योगिक शांति का वातावरण रहा है उद्योगों में कार्यरत श्रमिक आपकी कार्य निष्ठा से कर कर के अपने परिवार का पालन पोषण करते है / लेकिन पिछले कुछ दिनों से कुछ स्वार्थ निहित लोगों द्वारा यह भ्रम फैलाया जा रहा है की केंद सरकार द्वारा न्यूनतम वेतन को लागु कर दिया गया है।

और राज्य सरकार और उद्योग इसे लागु करने में विलम्ब कर रहे है। इस सन्दर्भ में आप सभी को यह अवगत करना है की केंद्र सरकार द्वारा इस पर कार्य किया जा रहा है लेकिन अभी तक वर्तमान में केंद्र सरकार द्वारा किसी प्रकार की न्यूनतम वेतन वृद्धि नहीं की गयी है।

इस सन्दर्भ में SEWS के प्रतिनिधि मंडल द्वारा श्रमायुक्त महोदय से यह निवेदन किया गया की इस सन्दर्भ में आपके कार्यालय द्वारा पत्र के माध्यम से यह स्पस्टीकरण आना चाहिए की अभी तक ऐसी कोई अधिसूचना केंद्र सरकार द्वारा नहीं जारी की गई है / जैसे ही न्यूनतम वेतन से संबंधी कोई अधिसूचना केंद सरकार द्वारा जारी की जाती है राज्य सरकारों द्वारा इसे त्वरित लागु किया जायेगा।

श्रमायुक्त महोदय ने त्वरित कार्यवाही करते हुए एक पत्र जारी करने के लिए निर्देशित करते हुए किया/हम उनके इस कार्य के लिए उन्हें और उनकी टीम को धन्यवाद करते हैं/

SEWS राज्य सरकार और केंद्र सरकार से निवेदन के साथ अनुरोध करता है की राज्य और देश में औद्योगिक शांति बनाने के लिए प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से इसकी सुचना जन साधारण तक पहुँचाने का प्रयास करें ताकि उद्योगों में शांति और सौहार्द का वातावरण बना रहे /

SEWS सभी पत्रकार बंधुओं से अनुरोध करता है की आप सभी इस मैसेज को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचायें ताकि मौजूदा परिपेक्ष में जो भ्रांतिया और अफवाह फैलाई जा रही है उस पर त्वरित रोक थाम हो सके।

हम SEWS के माध्यम से आप सभी पत्रकार बंधुओं का हृदय से आभार व्यक्त करते है की आप सभी हमारे बुलावे को स्वीकार करते हुए अपना कीमती समय निकलकर यहाँ उपस्थित हुए आपका पुनः धन्यवाद

हम सभी SEWS के पदाधिकारी जिला प्रशासन, स्थानीय पुलिस टीम, श्रम विभाग प्रेस, श्रमिकों, आर्क होटल के प्रबंधन और अन्य सभी लोगों का धन्यवाद करती है जिन्होंने इस कठिन परिस्थिति में उत्तराखंड के उद्योगों में शांति और सौहार्द कायम करने में एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में हमेशा कदम से कदम मिला कर चलते रहे हैं और भविष्य में भी चलते रहेंगे।

Anita Pal

Related Articles

Back to top button