देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
अक्षय तृतीया पर वर्षी तप आराधकों को ओम बांठिया की मंगलकामनाएं, तपस्या की सुख-शांति पृच्छा की

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा। भारत जैन महामंडल बालोतरा के अध्यक्ष ओम बांठिया ने अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर वर्षी तप करने वाले सभी तपस्वियों की सुख-शांति पृच्छा करते हुए उन्हें हार्दिक मंगलकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जैन धर्म में अक्षय तृतीया पर्व का अत्यंत विशेष महत्व है।
बांठिया ने जानकारी देते हुए बताया कि यह पावन दिन प्रथम तीर्थंकर भगवान श्री ऋषभदेव के दीर्घ तप के पारणे से जुड़ा हुआ है। वर्षी तप आराधक लगभग 13 माह तक एकांतर उपवास एवं कठोर तपस्या करते हैं और इसके पूर्ण होने पर अक्षय तृतीया के दिन इक्षूरस (गन्ने के रस) से पारणा किया जाता है।
उन्होंने आगे बताया कि अधिकतर आराधक इस पारणा को तीर्थ स्थलों एवं गुरु भगवंतों के सानिध्य में संपन्न करते हैं। इस अवसर पर जैन समाज में तपस्वियों का विशेष सम्मान भी किया जाता है, जो इस पर्व की महत्ता को और बढ़ाता है।
ओम बांठिया ने कहा कि अक्षय तृतीया न केवल जैन धर्म बल्कि सनातन एवं हिंदू धर्म में भी अत्यंत शुभ और मंगलकारी पर्व माना जाता है। इस दिन शुभ कार्यों की शुरुआत करना विशेष फलदायी माना गया है।
अंत में उन्होंने सभी आराधकों एवं समाजबंधुओं के प्रति मंगलकामनाएं व्यक्त करते हुए उनके तप, संयम और साधना के सफल एवं सुखद पूर्ण होने की कामना की।

Subscribe to my channel


