दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित दिव्यांगजन शादी-विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह योजना दिव्यांगजन के विवाह को प्रोत्साहित करने और उन्हें आर्थिक सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से चलाई जा रही है।
जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी तनुज त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के तहत विवाह करने वाले दंपतियों को निम्नानुसार प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है—
यदि युवक दिव्यांग है तो ₹15,000
यदि युवती दिव्यांग है तो ₹20,000
यदि युवक और युवती दोनों दिव्यांग हैं तो ₹35,000
उन्होंने बताया कि 1 अप्रैल 2025 के बाद हुए विवाह तथा वित्तीय वर्ष 2026-27 में विवाह करने वाले पात्र दिव्यांग दंपति योजना का लाभ उठा सकते हैं। इच्छुक आवेदक आधिकारिक वेबसाइट https://divyangjan.upsdc.gov.in/� पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
📄 आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज:
विवाह प्रमाण पत्र (रजिस्ट्रार कार्यालय या ग्राम प्रधान द्वारा)
मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी 40% या अधिक दिव्यांग प्रमाण पत्र (यूडीआईडी कार्ड)
पति-पत्नी का आधार कार्ड
आय प्रमाण पत्र (दोनों का)
निवास प्रमाण पत्र (पति का)
जाति प्रमाण पत्र (पति का)
संयुक्त बैंक खाता
पति-पत्नी का संयुक्त फोटो
विवाह का कार्ड
अधिक जानकारी के लिए इच्छुक लाभार्थी विकास भवन, बस्ती के भूतल स्थित कमरा नंबर 14 में जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कार्यालय से किसी भी कार्य दिवस में संपर्क कर सकते हैं।
👉 यह योजना दिव्यांगजनों के सामाजिक सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।